Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

तिल का अनूठा स्वाद

सर्दी के मौसम में तिल सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होता है। इसके सोधेपन का तो जवाब ही नहीं। इसलिए तिल पड़ी चीजों का स्वाद भी अनूठा लगता है। तो आज हम लाए हैं आपके लिए तिल के अनूठे स्वाद से भरी हमारी रेसिपीज तिल बैगनी कितने लोगो के लिए - 03 कुकिंग टाइम 40 मिनट सामग्री •बैगन छोटे आकार के और नर्म - 100 ग्राम •बेसन -1कप •लाल मिर्च पाउडर-1छोटा चम्मच •हल्दी पाउडर-1छोटा चम्मच •धनिया पाउडर-1छोटा चम्मच •अमचूर -1छोटा चम्मच •लहसुन - अदरक पेस्ट -1 चम्मच  •तिल -1बड़ा चम्मच •नमक स्वादानुसार •तेल तलने के लिए विधि बेसन को नमक के साथ एक चौड़े बर्तन में छान लें और इसमें पाउडर वाले सभी मसाले भी मिलाएं।अदरक - लहसुन का पेस्ट मिलाकर पानी डालकर पेस्ट जैसा घोल बना ले। इसे अच्छी तरह फेंट लें और एक तरफ रख दें।अब सारे बैंगन साफ करके डंठल काट लें।सभी बैंगन में काटे से छेद करे। एक पैन में नमक पड़ा पानी उबाले और उसमे बैगन हल्के उबाल लें। गैस बंद कर दे।बैगन निकालकर किचन टावेल से उनका पानी पोछ दे। एक थाली में तिल चित्राकार बिछाएं।अब बैगन को बेसन के पेस्ट में लपेटे और फिर थाली में बिछाए तिल मे...

सर्दियों में इन पांच बातों का ध्यान देने से सेहत रहेगी चुस्त

सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर की प्राथमिकता बदल जाती है। इनमे खाने - पीने से लेकर सोने - जागने तक की आदत शामिल है। आइए जानते है ऐसी ही पांच बातो के बारे में। अतिरिक्त सोएं ठन्डे व छोटे दिन के बाद आई लंबी रात में शरीर कुछ अधिक सोना चाहता है।इसलिए सोने के लिए बेड 🛏️ पर 30 मिनट पहले जाएं। इससे शरीर बीमारियों से बेहतर लड़ पाता है। व्ययाम के लिए बाहर जाएं आमतौर पर लोग घर में वय्याम करते है, लेकिन विशेषज्ञ बताते है कि बाहर की 15 मिनट की वॉक आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाए रखती है। सामाजिक रहे लोग इस मौसम में घर से कम ही निकलते है और लोगो से मिलना - जुलना कम होता है। ऐसा न करें। सप्ताह में एक बार ही सही, दोस्तो से मिले और परिवार के संग समय बिताए। प्रोटीन से भरपूर भोजन लें प्रोटिन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने की कोशिश करता है। इसलिए भोजन में प्रोटीन को शामिल करें। कार्बोहाइड्रेट की अधिकता इम्यूनिट बिगाड़ सकती है। जरूरी है फल व सब्जियां सर्दियों के मौसम में फल व सब्जियों की काफी वैरायटी बाजार में आती है,क्योंकि प्रकर...