सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर की प्राथमिकता बदल जाती है। इनमे खाने - पीने से लेकर सोने - जागने तक की आदत शामिल है। आइए जानते है ऐसी ही पांच बातो के बारे में।
अतिरिक्त सोएं
ठन्डे व छोटे दिन के बाद आई लंबी रात में शरीर कुछ अधिक सोना चाहता है।इसलिए सोने के लिए बेड 🛏️ पर 30 मिनट पहले जाएं। इससे शरीर बीमारियों से बेहतर लड़ पाता है।
व्ययाम के लिए बाहर जाएं
आमतौर पर लोग घर में वय्याम करते है, लेकिन विशेषज्ञ बताते है कि बाहर की 15 मिनट की वॉक आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाए रखती है।
सामाजिक रहे
लोग इस मौसम में घर से कम ही निकलते है और लोगो से मिलना - जुलना कम होता है। ऐसा न करें। सप्ताह में एक बार ही सही, दोस्तो से मिले और परिवार के संग समय बिताए।
प्रोटीन से भरपूर भोजन लें
प्रोटिन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने की कोशिश करता है। इसलिए भोजन में प्रोटीन को शामिल करें। कार्बोहाइड्रेट की अधिकता इम्यूनिट बिगाड़ सकती है।
जरूरी है फल व सब्जियां
सर्दियों के मौसम में फल व सब्जियों की काफी वैरायटी बाजार में आती है,क्योंकि प्रकर्तिक रूप से यह हमारी सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए इनका पर्याप्त सेवन करें।
Comments
Post a Comment