Skip to main content

तिल का अनूठा स्वाद

सर्दी के मौसम में तिल सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होता है। इसके सोधेपन का तो जवाब ही नहीं। इसलिए तिल पड़ी चीजों का स्वाद भी अनूठा लगता है। तो आज हम लाए हैं आपके लिए तिल के अनूठे स्वाद से भरी हमारी रेसिपीज

तिल बैगनी
कितने लोगो के लिए - 03
कुकिंग टाइम 40 मिनट
सामग्री
•बैगन छोटे आकार के और नर्म - 100 ग्राम
•बेसन -1कप
•लाल मिर्च पाउडर-1छोटा चम्मच
•हल्दी पाउडर-1छोटा चम्मच
•धनिया पाउडर-1छोटा चम्मच
•अमचूर -1छोटा चम्मच
•लहसुन - अदरक पेस्ट -1 चम्मच 
•तिल -1बड़ा चम्मच
•नमक स्वादानुसार
•तेल तलने के लिए
विधि
बेसन को नमक के साथ एक चौड़े बर्तन में छान लें और इसमें पाउडर वाले सभी मसाले भी मिलाएं।अदरक - लहसुन का पेस्ट मिलाकर पानी डालकर पेस्ट जैसा घोल बना ले। इसे अच्छी तरह फेंट लें और एक तरफ रख दें।अब सारे बैंगन साफ करके डंठल काट लें।सभी बैंगन में काटे से छेद करे। एक पैन में नमक पड़ा पानी उबाले और उसमे बैगन हल्के उबाल लें। गैस बंद कर दे।बैगन निकालकर किचन टावेल से उनका पानी पोछ दे। एक थाली में तिल चित्राकार बिछाएं।अब बैगन को बेसन के पेस्ट में लपेटे और फिर थाली में बिछाए तिल में लपेट दें।कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बेगनो को डीप फ्राई कर ले। गर्म ही परोसे।



तिल की गजक
कितने लोगो के लिए-04
कुकिंग टाइम 40 मिनट
सामग्री
साफ किया सफेद तिल -200ग्राम
• गुड़ (टुकड़ों में तोड़ा हुआ)300 ग्राम
• बादाम कटे हुए 15-16
• काजू कटे हुए 15-16
• बारीक कटा मेवा -1कप
• इलायची पिसी 2-3
• घी 3 चम्मच
विधि
सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही रखे और इसमें तिल को अच्छी तरह भुन ले।तिल भूनने के बाद इसमें सोंधी सी खुशबू आने लगेगी। इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। जब तक तिल ठंडा हो रहा है उसी कड़ाही में घी ( थोड़ा सा बचा ले ) और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब तक चाशनी तेयार हो रही हैं, तब तक तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। एक बड़ी और गहरी प्लेट को घी लगाकर चिकना कर ले। अब चाशनी में इलायची पाउडर और तिल का चूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करके चलाते हुए कुछ देर पकाएं। फिर आंच बंद कर इस मिश्रण को चिकनाई लगी हुई प्लेट में डालकर फैला लें। अब इसमें कटे हुए मेवे फैला दे। जब मिश्रण थोड़ा कड़ा हो जाए तो इसे बेलन से बेलकर फैला लें। 10 मिनट बाद इसे चाकू की सहायता से मनचाहे साइज में काट लें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे गजक अच्छी तरह सेट हो जाए। डिब्बे में स्टोर कर ले।


तिल वाला मंचूरियन
कितने लोगो के लिए-03
कुकिंग time 30 मिनट
सामग्री
• पके चावल -1 कप
• हरे प्याज बारीक कटे हुए -2
• बारीक कटी गाजर -1/2 कप
• बारीक कटी शिमला मिर्च और बीन्स -1-1 बड़ा चम्मच
• लहसुन की कलियां कटी हुई -2
• सोया सॉस -1 छोटा चम्मच
• काली मिर्च-thodi सी
• सफेद तिल-3बड़े चम्मच
• कोर्नफलोर थोड़ा सा
• शहद - तीन बड़े चम्मच या स्वाद नसार 
• नमक स्वादानुसार और तेल तलने के लिए
घोल की सामग्री
• मैदा- दो बड़े चम्मच
• नमक स्वादानुसार,पानी और थोड़ा सा तेल
विधि
पैन में तेल गर्म करें। इसमें कटा हरा प्याज व कटा लहसुन भुने। कटी सब्जियां डाल कर 4 मिनट भुने। अब इसमें नमक,मिर्च,सोया सॉस मिलाएं। ठंडा होने पर इसमें चावल व कोर्नफलोर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण से नींबू के आकार के chote- छोटे बॉल बनाएं। इन्हें फ्रिज में 15 मिनट तक सेट होने के लिए रखें। सफेद तिलो को सुखी कड़ाही में थोड़ा भुन ले और उनकी सोंधी खुशबू आने लगे तो गैस से उतारकर प्लेट में ठंडा होने को रख दें। 15मिनट बाद चावल की बॉल्स को फ्रिज से निकाले। अब मैदा,तेल व नमक को मिला कर पतला घोल बनाए। प्रत्येक बॉल को इसमें डुबोकर डीप फ्राई करें। तिल व शहद एक साथ मिलाएं। तली हुई बॉल्स को इसमें लपेटे। टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा हरा प्याज गार्निश करें।


तिल चुरी
कितने लोगों के लिए-04
कुकिंग टाइम 25 मिनट
सामग्री
• बची हुई चपाती -8 से 10
• तिल - आधा कप
• चीनी - 1 कप
• देसी घी -1/2 कप
• काली मिर्च-10 ग्राम
• हरी इलायची पाउडर-aadha छोटा चम्मच
विधि

Comments

Popular posts from this blog

परवल की मिठाई की विधि ।

सामग्री • परवल - 15 • चीनी - अवस्कतानुसर • पानी - 1कप भरावन के लिए • खोया - 250 ग्राम • चीनी का पाउडर -50 ग्राम • बादाम -30 • पिस्ता -1 चम्मच • इलायची -8 विधि परवल को हल्का छीलकर धो ले। दोनों किनारों को काट कर बीच से कट लगा दें। छोटे चम्मच की मदद से परवल के बीज को बाहर निकाल दें। एक सोस्पैन में पानी उबाले। जब पानी उबलने लगे तो उसमे परवल डाले और तीन से चार मिनट तक उबालें। गैस ऑफ करें। पैन को ढक दें। आधे घंटे बाद पानी छानकर परवल को निकाल लें। एक दूसरे सोस्पेन में पानी और चीनी डालकर मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तो परवल को उस पैन में डाले। जब परवल का रंग बदलने लगे तो गैस ऑफ करें। सॉस पैन को ढक दे और परवल को एक घंटे के लिए चाशनी में छोॾ दे। भरावन के लिए एक चौड़े पैन में खोया डाले और रंग बदलने तक उसे मद्यम आंच पर भूनें। गैस ऑफ कर दे। इलायची पाउडर बनाए। बादाम को ग्राइंडर में पीस लें। पिस्ता को लंबाई में काट लें। खोया ठनदा हो जाए तो इलायची पाउडर और बादाम डाल कर अच्छे से मिलाएं। परवल को चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें। अतरिक्त चाशनी निकाले।...

अपने खूबसूरती निखार के लिए करें आलू का उपयोग

विटामिन,मिनरल,आयरन,आदि गुणों से भरपूर होता है आलू।इससे त्वचा,बालों तथा अन्य सौंदर्य समस्याओं का घर बैठे आसानी से कम लागत में प्रभावी उपचार किया जा सकता है। कैसे आइये जाने ब्यूटी टिप्स • आलू में मौजूद हल्के ब्लीचिंग गुणों की वजह से यह हायपर पिगमेटेंसन्न को रोकता है तथा त्वचा की रंगत में निखार लाता है। इसका एक एंजाइम त्वचा में ताजगी और चमक लाता है तथा चेहरों पर काले  धबबों व किल - मुंहासों को रोकता हैं। आलू में विद्यमान विटामिन - सी त्वचा में कोलाजन कोशिकाओं को बढ़ाकर समय से पहले चेहरे की झुरियो व बुढ़ापे को रोकने में मददगार है। • अनुसंधानों में पाया गया है कि आलू में विद्यमान पोष्टिक तत्वों से वजन कतई नहीं बढ़ता। आलू को अगर छिलके सहित उबाल कर खाया जाए तो वजन को नियंत्रित रखता है। • आधे आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर मिश्रण बना ले तथा इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगा कर चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डाले। इससे चेहरे पर खींचाव आयेगा तथा आप जवा दिखाई देंगे। • आधे आलू के रस में दो चम्मच दूध मिलाकर बने मिश्रण को कोटन से पूरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं औ...

पोषण से भरा परवल

तरह - तरह के पोषक तत्वों से भरा परवल स्वाद के लिहाज से से भी पीछे नहीं हैं। कैसे इससे तरह - तरह की डिशेज बनाए, बता रही है प्रतिभा पाराशर अचारी आलू परवल कितने लोगो के लिए :- 04 कुकिंग टाइम  :-50मिनट सामग्री • लंबाई में कटा परवल -400 ग्राम • लंबाई में कटा आलू -3 • बारीक कटा प्याज -1 • बारीक कटा टमाटर -1 • सरसो तेल -2 चम्मच  • कलौंजी -1/2 चम्मच • हल्दी -1/2चममच • अमचूर पाउडर -1/2 चम्मच • नमक - स्वाद नुसार सूखा भूनने के लिए  • साबुत धनिया -1 चम्मच • जीरा -1/2 चम्मच • सौंफ -1/2 चम्मच • सरसों -1/2 चम्मच • कलौंजी - 1/2 चम्मच • मेथी -1/4 चम्मच • सूखी लाल मिर्च -3 विधि मधम्म आंच पर तवा गर्म करे और सभी साबुत मसाले व लाल मिर्च भुन ले। भूनने के बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस ले। प्रेशर कुकर में सरसो का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कलौंजी डाले। अब कुकर में प्याज डाले और सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद कुकर में टमाटर , आलू व परवल डाले। तेज आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं। हल्दी, मसालों का पाउडर और आमचूर डालकर ...