तरह - तरह के पोषक तत्वों से भरा परवल स्वाद के लिहाज से से भी पीछे नहीं हैं। कैसे इससे तरह - तरह की डिशेज बनाए, बता रही है प्रतिभा पाराशर
अचारी आलू परवल
कितने लोगो के लिए :- 04
कुकिंग टाइम :-50मिनट
सामग्री
• लंबाई में कटा परवल -400 ग्राम
• लंबाई में कटा आलू -3
• बारीक कटा प्याज -1
• बारीक कटा टमाटर -1
• सरसो तेल -2 चम्मच
• कलौंजी -1/2 चम्मच
• हल्दी -1/2चममच
• अमचूर पाउडर -1/2 चम्मच
• नमक - स्वाद नुसार
सूखा भूनने के लिए
• साबुत धनिया -1 चम्मच
• जीरा -1/2 चम्मच
• सौंफ -1/2 चम्मच
• सरसों -1/2 चम्मच
• कलौंजी - 1/2 चम्मच
• मेथी -1/4 चम्मच
• सूखी लाल मिर्च -3
विधि
मधम्म आंच पर तवा गर्म करे और सभी साबुत मसाले व लाल मिर्च भुन ले।
भूनने के बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस ले। प्रेशर कुकर में सरसो का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कलौंजी डाले। अब कुकर में प्याज डाले और सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद कुकर में टमाटर , आलू व परवल डाले। तेज आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं। हल्दी, मसालों का पाउडर और आमचूर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कुकर में जरूरत भर का पानी डाले। ध्यान रखे कि हमे ग्रेवी की जरूरत नहीं है। कुकर बंद करे और दो सिटी लगाए। कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दे। कुकर खोले और सब्जी में नमक डाल कर मिलाएं। अतिरिक्त पानी को सूखा दे। धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करे।

Comments
Post a Comment