Skip to main content

घी का घी और सब्जी भी कमाल। घी के खुरचन कि लाजवाब डिस

फूड ब्लॉग
अगर देखा जाए तो घर की रसोई भी एक प्रयोगशाला ही है ,
जहां रोज नए - नए व्यंजन गढ़े जाते है। स्वाद की कसौटी पर 
अगर वह व्यंजन खरा उतरता है, तो उसकी रेसिपी किसी और
के किचन में भी पहुंच जाती है। एक ऐसी ही रेसिपी साझा की 
है मैने अपनी रसोई से

घी का घी और
सब्जी भी कमाल

अगर आपके घर में भी मलाई से घी बनाने का काम होता है,
तो आपने खुरचन का नाम भी जरूर सुना होगा। 
मलाई से घी निकालने के बाद बर्तन की तली में जो रवादार - सा पर्दाथ बच जाता है,
वहीं तो खुरचन है।
घी निकालने के बाद अक्सर लोग इस खुरचन को बेकार समझ कर फेंक देते है या फिर कुछ लोग चीनी मिला कर इसे एसी खा लेते है।

लेकिन मेरी दादी ऐसा बिल्कुल भी नहीं करती थी।
मुझे याद है,जब वो खूब सारा खुरचन इकट्ठा कर लेती थी,
तो सुजी या मेवे वाले लड्डू बनाया करती थी।
और हां,कभी - कभी मीठे वाले पराठे भी बना दिया करती थी।
हम सब भाई - बहनों को खुरचन वाला पराठा खास पसंद था,
लेकिन उसे बना नहीं पाते थे।
फिर काफी सालो बाद मुझे अपने एक रिश्तेदार के घर खुरचन की एक नायाब रेसिपी का स्वाद लेने का मौका मिला। 
पहले तो मुझे भान ही नहीं रहा कि में क्या खा रहा हूं!
खाना खतम भी हो गया और में मन्न ही मन यह जानने की कोशिश में लगा रहा की जो सब्जी मेरी थाली में है,
वह है किस चीज की?
पहले तो मुझे लगा,
जैसे पनीर भूजी के  रूप में मै कोई तरी वाली सब्जी खा रहा हूं,
लेकिन वह पूरी तरह से पनीर की सब्जी भी नहीं लग रही थी।
आखिर में,जब मुझसे रहा नहीं गया , तो मैने उसकी रेसिपी पूछ ही डाली।
जैसे ही मुझे पता चला कि इसमें पनीर नहीं खुरचन है,
तो काफी आशचर्य हुआ।
अब से पहले मैने खुरचन के लड्डू और पराठे ही खाए थे।
यह पहला मोका था,
जब मैने इसकी सब्जी खाई थी।
पहले तो मुझे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने उसे बनाने का तरीका बताया, तो मेरी उत्सुकता बढ़ती गई।
आज वो रेसिपी में आप लोगो से साझा करना चाहूंगा

     अगर आपके पास एक कप खुरचन है, तो इसके लिए एक पयाज,
दो टमा टर, लहसुन की 2-3 कलिया, एक छोटा टुकड़ा अदरक, दो हरी मिर्च और 7-8 काजू ले।
सबको एक साथ बारीक पीस लें।
एक पैन में एक बड़ा चममच तेल गर्म करें।
जीरा,एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, दो लौंग और एक इलायची डाले।
जब ये हल्के भुन्न जाएं, तो इसमें प्याज वाले पेस्ट को डाले और मंद आच पर चलाते हुए भुने।
मिश्रण से जब तेल छोड़ने लगे, तो इसमें एक छोटा चम्मच धनिया पावडर, आधा चम्मच हल्दी पावडर,आधा चम्मच जीरा पाउडर डालें।
अगर ज्यदा तीखा पसंद है, तो इसमें आवश्यकतानुसार मिर्च पाउडर भी मिला ले।
मसाले जब भुन जाएं, तो इसमें आधा कप पानी मिलाएं।
तरी में जब उबाल आने लगे,तो इसमें खुरचन को मिला ले।
एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दे।

नोट:- घी बनाते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि खुरचन हल्का पीलापन लिए हुए हो, जो देखने में कुछ - कुछ पनीर के रंग का ही लगे।
जले हुए खुरचन का इस्तेमाल ना करे।


Comments

Popular posts from this blog

परवल की मिठाई की विधि ।

सामग्री • परवल - 15 • चीनी - अवस्कतानुसर • पानी - 1कप भरावन के लिए • खोया - 250 ग्राम • चीनी का पाउडर -50 ग्राम • बादाम -30 • पिस्ता -1 चम्मच • इलायची -8 विधि परवल को हल्का छीलकर धो ले। दोनों किनारों को काट कर बीच से कट लगा दें। छोटे चम्मच की मदद से परवल के बीज को बाहर निकाल दें। एक सोस्पैन में पानी उबाले। जब पानी उबलने लगे तो उसमे परवल डाले और तीन से चार मिनट तक उबालें। गैस ऑफ करें। पैन को ढक दें। आधे घंटे बाद पानी छानकर परवल को निकाल लें। एक दूसरे सोस्पेन में पानी और चीनी डालकर मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तो परवल को उस पैन में डाले। जब परवल का रंग बदलने लगे तो गैस ऑफ करें। सॉस पैन को ढक दे और परवल को एक घंटे के लिए चाशनी में छोॾ दे। भरावन के लिए एक चौड़े पैन में खोया डाले और रंग बदलने तक उसे मद्यम आंच पर भूनें। गैस ऑफ कर दे। इलायची पाउडर बनाए। बादाम को ग्राइंडर में पीस लें। पिस्ता को लंबाई में काट लें। खोया ठनदा हो जाए तो इलायची पाउडर और बादाम डाल कर अच्छे से मिलाएं। परवल को चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें। अतरिक्त चाशनी निकाले।...

अपने खूबसूरती निखार के लिए करें आलू का उपयोग

विटामिन,मिनरल,आयरन,आदि गुणों से भरपूर होता है आलू।इससे त्वचा,बालों तथा अन्य सौंदर्य समस्याओं का घर बैठे आसानी से कम लागत में प्रभावी उपचार किया जा सकता है। कैसे आइये जाने ब्यूटी टिप्स • आलू में मौजूद हल्के ब्लीचिंग गुणों की वजह से यह हायपर पिगमेटेंसन्न को रोकता है तथा त्वचा की रंगत में निखार लाता है। इसका एक एंजाइम त्वचा में ताजगी और चमक लाता है तथा चेहरों पर काले  धबबों व किल - मुंहासों को रोकता हैं। आलू में विद्यमान विटामिन - सी त्वचा में कोलाजन कोशिकाओं को बढ़ाकर समय से पहले चेहरे की झुरियो व बुढ़ापे को रोकने में मददगार है। • अनुसंधानों में पाया गया है कि आलू में विद्यमान पोष्टिक तत्वों से वजन कतई नहीं बढ़ता। आलू को अगर छिलके सहित उबाल कर खाया जाए तो वजन को नियंत्रित रखता है। • आधे आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर मिश्रण बना ले तथा इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगा कर चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डाले। इससे चेहरे पर खींचाव आयेगा तथा आप जवा दिखाई देंगे। • आधे आलू के रस में दो चम्मच दूध मिलाकर बने मिश्रण को कोटन से पूरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं औ...

पोषण से भरा परवल

तरह - तरह के पोषक तत्वों से भरा परवल स्वाद के लिहाज से से भी पीछे नहीं हैं। कैसे इससे तरह - तरह की डिशेज बनाए, बता रही है प्रतिभा पाराशर अचारी आलू परवल कितने लोगो के लिए :- 04 कुकिंग टाइम  :-50मिनट सामग्री • लंबाई में कटा परवल -400 ग्राम • लंबाई में कटा आलू -3 • बारीक कटा प्याज -1 • बारीक कटा टमाटर -1 • सरसो तेल -2 चम्मच  • कलौंजी -1/2 चम्मच • हल्दी -1/2चममच • अमचूर पाउडर -1/2 चम्मच • नमक - स्वाद नुसार सूखा भूनने के लिए  • साबुत धनिया -1 चम्मच • जीरा -1/2 चम्मच • सौंफ -1/2 चम्मच • सरसों -1/2 चम्मच • कलौंजी - 1/2 चम्मच • मेथी -1/4 चम्मच • सूखी लाल मिर्च -3 विधि मधम्म आंच पर तवा गर्म करे और सभी साबुत मसाले व लाल मिर्च भुन ले। भूनने के बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस ले। प्रेशर कुकर में सरसो का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कलौंजी डाले। अब कुकर में प्याज डाले और सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद कुकर में टमाटर , आलू व परवल डाले। तेज आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं। हल्दी, मसालों का पाउडर और आमचूर डालकर ...