Skip to main content

कफ से राहत के लिए घरेलू नुस्खे।

कफ में राहत देते हैं देसी नुस्खे

ठंड का मौसम शुरू होते ही लोगो में कफ, खासी और जुकाम की परेशानी शुरू हो जाती है। एसे में कुछ लोग बिना डॉक्टर सलाह के खुद से ही दवा लेने लगते हैं। इस प्रकार दवा लेते रहने से कफ पूरी तरह से ठीक नहीं होता। हा, नजला,खासी जरूर रुक जाती हैं। परन्तु कफ नहीं । शरीर में जमा यही कफ संक्रमण का कारण हो जाता है।

घर में ऐसा कोई नहीं होगा,जिसको सर्दियों में कफ की समस्या से दो - चार न होना पड़ा हो। ठंड के बढ़ते ही लोगो में कफ,जुकाम आदि की परेशानी बड़ जाती है और इसमें राहत पाने के लिए कुछ लोग खुद से ही दवा लेने लगते हैं। दवा से नजला,खासी तो रुक जाते हैं, मगर कफ शरीर में ही रह जाता है। कफ यदि शरीर से नहीं निकलता ,तो यह सेहत के लिए बहुत धातक सिद्ध हो सकता हैं। शरीर में बैठा कफ शरीर को कमजोर करता है। ये खून की कमी कर सकता है तथा ये सांस लेने में भी दिक्कत कर सकता हैं। इससे शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। यही नहीं, इससे आलस्य और अवसाद भी पैदा होता है। यदि शरीर में कफ बहुत जयदा बड़ जाए तो दिमाग तक काम करना कम कर देता है। शरीर में कफ की अधिकता से उन लोगो को बहुत नुकसान हो सकता है, जिनको हदय,त्वचा या पाचन तंत्र की परेशानी है। इसलिए कफ को निकाल फेकिए।


• गुनगुने जल में थोड़ा - सा नमक डालकर गरारे कीजिए या चाएपती के पानी से गरारे करना सुरु कर दीजिए।एक गिलास पानी को गर्म कर के, उसमे उसमे चाय पत्ती डालिए और ज़रा सा नमक भी डाल दीजिए।उसको थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए। उसके बाद उससे गरारे कीजिए। कफ निकलना शुरू होगा, शरीर में दर्द होना भी कम होगा और ग्ला भी साफ़ होगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

• अदरक को थोड़ा सा कुट लीजिए। पानी में डाल कर इसे उबलिए उसके बाद पानी को छान लीजिए, फिर उसमे थोड़ा सा शहद मिला ले और घुट घुट कर उसे पीजिए। इससे शरीर में बलगम बहुत तेजी से निकलता है।

• यदि आपको बलगम है और आपके शरीर में बहुत दर्द हो रहा है, तो एक छोटा सा काम और कर लिया कीजिए - आधे कप गरम पानी में थोर्डी सी हल्दी को घोल लीजिए। अगर ये आमा हल्दी हो तो और अच्छी बात है। फिर इस पानी को घुट लेकर पीजिए फिर देखिए इसका फायदा।

• बच्चे आमतौर पर कफ को बाहर नहीं निकाल पाते। ऐसे में एक तौलिया लीजिए। नमक मिले गर्म पानी में तौलिए को डूबा दे। फिर उसे निचोर्डे और उसको हाथ से छूकर देख लीजिए कि बच्चे की त्वचा पर कितना गरम रखा जा सकता हैं। बहुत तेज़ नहीं होना चाहिए। इस गर्म तौलिए से गले और छाती की सिकाई कीजिए। इससे उसका कफ धीरे धीरे निकल जाएगा ।

• सर्दियों में गाजर जरूर खाएं। गाजर को सलाद की तरह खाए या फिर खीर या जूस ले। इससे आंखों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। गाजर का जूस पीने से कफ कम होता है और आपके अंदर चूसती फुर्ती आयेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परवल की मिठाई की विधि ।

सामग्री • परवल - 15 • चीनी - अवस्कतानुसर • पानी - 1कप भरावन के लिए • खोया - 250 ग्राम • चीनी का पाउडर -50 ग्राम • बादाम -30 • पिस्ता -1 चम्मच • इलायची -8 विधि परवल को हल्का छीलकर धो ले। दोनों किनारों को काट कर बीच से कट लगा दें। छोटे चम्मच की मदद से परवल के बीज को बाहर निकाल दें। एक सोस्पैन में पानी उबाले। जब पानी उबलने लगे तो उसमे परवल डाले और तीन से चार मिनट तक उबालें। गैस ऑफ करें। पैन को ढक दें। आधे घंटे बाद पानी छानकर परवल को निकाल लें। एक दूसरे सोस्पेन में पानी और चीनी डालकर मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तो परवल को उस पैन में डाले। जब परवल का रंग बदलने लगे तो गैस ऑफ करें। सॉस पैन को ढक दे और परवल को एक घंटे के लिए चाशनी में छोॾ दे। भरावन के लिए एक चौड़े पैन में खोया डाले और रंग बदलने तक उसे मद्यम आंच पर भूनें। गैस ऑफ कर दे। इलायची पाउडर बनाए। बादाम को ग्राइंडर में पीस लें। पिस्ता को लंबाई में काट लें। खोया ठनदा हो जाए तो इलायची पाउडर और बादाम डाल कर अच्छे से मिलाएं। परवल को चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें। अतरिक्त चाशनी निकाले।...

सर्दियों में इन पांच बातों का ध्यान देने से सेहत रहेगी चुस्त

सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर की प्राथमिकता बदल जाती है। इनमे खाने - पीने से लेकर सोने - जागने तक की आदत शामिल है। आइए जानते है ऐसी ही पांच बातो के बारे में। अतिरिक्त सोएं ठन्डे व छोटे दिन के बाद आई लंबी रात में शरीर कुछ अधिक सोना चाहता है।इसलिए सोने के लिए बेड 🛏️ पर 30 मिनट पहले जाएं। इससे शरीर बीमारियों से बेहतर लड़ पाता है। व्ययाम के लिए बाहर जाएं आमतौर पर लोग घर में वय्याम करते है, लेकिन विशेषज्ञ बताते है कि बाहर की 15 मिनट की वॉक आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाए रखती है। सामाजिक रहे लोग इस मौसम में घर से कम ही निकलते है और लोगो से मिलना - जुलना कम होता है। ऐसा न करें। सप्ताह में एक बार ही सही, दोस्तो से मिले और परिवार के संग समय बिताए। प्रोटीन से भरपूर भोजन लें प्रोटिन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने की कोशिश करता है। इसलिए भोजन में प्रोटीन को शामिल करें। कार्बोहाइड्रेट की अधिकता इम्यूनिट बिगाड़ सकती है। जरूरी है फल व सब्जियां सर्दियों के मौसम में फल व सब्जियों की काफी वैरायटी बाजार में आती है,क्योंकि प्रकर...

अपने खूबसूरती निखार के लिए करें आलू का उपयोग

विटामिन,मिनरल,आयरन,आदि गुणों से भरपूर होता है आलू।इससे त्वचा,बालों तथा अन्य सौंदर्य समस्याओं का घर बैठे आसानी से कम लागत में प्रभावी उपचार किया जा सकता है। कैसे आइये जाने ब्यूटी टिप्स • आलू में मौजूद हल्के ब्लीचिंग गुणों की वजह से यह हायपर पिगमेटेंसन्न को रोकता है तथा त्वचा की रंगत में निखार लाता है। इसका एक एंजाइम त्वचा में ताजगी और चमक लाता है तथा चेहरों पर काले  धबबों व किल - मुंहासों को रोकता हैं। आलू में विद्यमान विटामिन - सी त्वचा में कोलाजन कोशिकाओं को बढ़ाकर समय से पहले चेहरे की झुरियो व बुढ़ापे को रोकने में मददगार है। • अनुसंधानों में पाया गया है कि आलू में विद्यमान पोष्टिक तत्वों से वजन कतई नहीं बढ़ता। आलू को अगर छिलके सहित उबाल कर खाया जाए तो वजन को नियंत्रित रखता है। • आधे आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर मिश्रण बना ले तथा इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगा कर चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डाले। इससे चेहरे पर खींचाव आयेगा तथा आप जवा दिखाई देंगे। • आधे आलू के रस में दो चम्मच दूध मिलाकर बने मिश्रण को कोटन से पूरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं औ...