आज मैं आपके लिए लेकर आया हु मोमोस बनाने की विधि जिसे आप घर पर ही बना सकते है । इस मोमोस की खास बात यह है कि इसे हम मैदे से नही बल्कि आटे से बनायेंगे। क्योंकि गेंहू का आटा मैदे से कई ज्यादा हेल्दी होता है। कई लोग सिर्फ मैदे से या मैदे मैं आटा मिक्स कर के मोमोस बनाते है । मगर मैं आपको सिर्फ आटे से बनाने के बारे मे बताऊँगा इसे बनाने के लिए आपको कोई अलग से बर्तन नही चाहिये । आप इसे रेगुलर कड़ाई या कुकुर या पतीले मैं बना सकते है । इसके लिए आपको एक छल्ली भी चाहिए जो छल्ली आपके किसी भी बर्तन मैं फ़ीट आ जाये । उस बर्तन मैं आप ये मोमोस बना सकते है। तो चलिए सुरु करते है सबसे पहले इसका डो बना लेते है इसका डो बनाने के लिए हमे चाहिए ।
एक कटोरी आटा इसमे हम डालेंगे दो चम्मच तेल और अब डालेंगे आधा चम्मच नमक अब पानी डाल कर आटे को घोल लेंगे ।
ध्यान रहे:- ये आटा बोहत ज्यादा सॉफ्ट ना हो और बोहत ज्यादा हाड भी नही होना चाहिए जब ये अच्छे से गुद जाए तो इसे आधे घण्टे के लिए एक साफ कपड़े से ढक कर रख दे। अब देखते है इसमें डालने के लिए क्या-क्या चाहिये।
डालने के लिए लेंगे एक मूली दो गाजर एक शिमला मिर्च आधी पत्ता गोभी दो छोटे प्याज़ एक इंच अदरक दो हरी मिर्च छह से आठ कालिया लहसुन की ओर हरा धनिया इन चीजों को बारीक काट ले या कस ले आप समय बचाना चाहते है तो फ़ूड पोसेसर मैं भी इनके बारीक काट सकते है। अब खुले बर्तन मैं इन सब को मिक्स कर ले अगर आपके पास यह सभी सब्जिया न हो तो आप सिर्फ गाजर ओर गोभी से भी बना सकते है। अगर साथ मैं लहसुन की चटनी हो तो लहसुन न डाले।
अब इसमें आधा चम्मच नमक डाल कर इसे अच्छे से मिला ले और दस मिनट के लिए छोड़ दे ।दस मिनट मैं ये सारी सब्जिया पानी छोड़ देंगी । अब दो कटोरी ले ले एक कटोरी मैं हम सब्जियों का पानी निचोड़ेंगे और दूसरे कटोरी मैं सब्जियों को डालते जायँगे । अब एक साफ कपड़ा ले ले और थोड़ा थोड़ा कर के मिक्चर इसमे डाले इसे अछे से निचोड़ लें ताकि इसमे बिल्कुल भी पानी ना रह जाये अगर पानी को अच्छे से नही निचोड़ेंगे तोह मोमोस खराब हो सकते है। और मोमोस फट भी सकते है। इसलिए इस स्टेप को ध्यान से फोलो करे। अब इन सब्जियों मैं एक बड़ा चम्मच नमक डाल दे। और एक चम्मच गर्म मसाला इसके अलावा और कोई मिर्च मसाले नही चाहिए । इसमे अदरक हरी मिर्च पहले से ही है उसी से तीख़ा पन आ जायेगा। अब तक हमारा आटा भी तैयार हो चुका है। अब इस आटे के छोटे छोटे पेड़े बना ले। आपको याद होगा हमने एक कटोरी आटा लिया था। इसमे हमारे पच्चीस से तीस मोमोस बनेंगे। अब एक चकला ले ले अब जो आटे के पेड़े बनाये थे उसे बेल लें और ध्यान रहे बीच से ज्यादा पतले न करे नही तोह फट सकते है। अब इसमें एक से डेढ़ चम्मच मिक्चर डाले अब इसके साइड मैं थोड़ा थोड़ा पानी लगा ले ताकि आसानी से चिपक जाये। इसमे भी आपको तेल का इस्तेमाल नही करना है। अब इसे हल्के हाथ से मोमोस की तरह सेप देना स्टार करे । अब छल्ली ले ले उसमे आधा चम्मच तेल लगा ले ताकि मोमोस छल्ली पर चिपके नही तेल लगाने के बाद एक एक कर मोमोस इस पर रख दे। अब एक खुले बर्तन मैं पानी उबले रख दे।पानी उतना ही डाले की ये छल्ली को टच न करे । अब इसके ऊपर ये छल्ली रख दे । अब इसे ऊपर से ढक दे और धीमी आंच मैं इसे पकाये। दस से बारह मिनट मे मोमोस बन कर तैयार हो जायंगे।
दोस्तो आसा करता हु की मैं आपको सही से पूरी जानकारी दे पाया ।
दोस्तो मुझे फॉलो करें मैं आपके लिए ऐसी टेस्टी डिस ले कर आता रहूंगा।
वो भी आपकी अपनी languge मैं हिंदी में
Nice
ReplyDelete